17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर
आकाशीय बिजली गिरने से सहमे श्रद्धालु, मंदिर का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
Play video

आकाशीय बिजली गिरने से सहमे श्रद्धालु, मंदिर का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

- आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की छत क्षतिग्रस्त - भोलेनाथ के मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली - सहमे श्रद्धालु

Google source verification

ललितपुर. जनपद में आश्रम के मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसके ऊपर की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामला थाना पाली के स्थानीय कस्बा स्थित भगवान भोलेनाथ का मंदिर है, जहां नीलकंठेस्वर धाम पर स्थित सीतामढ़ी आश्रम पर बने मंदिर पर आकाशी बिजली आ गिरी। आकाशीय बिजली मंदिर की एक मड़िया पर गिरी, जिससे मड़िया का हिस्सा टूटा गया और कलश भी टूटकर जमीन पर आ गिरा। इस मामले में मंदिर के पुजारी चेतनदास ने बताया कि शाम तीन बजे के आसपास बजे के आसपास अचानक मौसम खराब हुआ और गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के एक हिस्से की छत क्षतिग्रस्त हो गई। मंदिर के एक भाग को काफी नुकसान हुआ। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि जल्द ही मंदिर का मरम्मत कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: शादी समारोह में शामिल दो भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत