10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर में सोमनाथ भारती पर फूटा गुस्सा, किया पुतला दहन

हिंदू जागरण मंच और हिंदू वीरांगना वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आप विधायक सोमनाथ भारती का पुतला दहन किया

less than 1 minute read
Google source verification
lalitpur

ललितपुर में सोमनाथ भारती पर फूटा गुस्सा, किया पुतला दहन

ललितपुर. हिंदू जागरण मंच और हिंदू वीरांगना वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आप विधायक सोमनाथ भारती का पुतला दहन किया। कुछ दिनों पहले एक न्यूज चैनल पर डिबेट शो के दौरान महिला एंकर से सार्वजनिक रूप से सोमनाथ भारती ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमान किया था। इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच व हिंदू वीरांगना वाहिनी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घंटाघर पर पुतला दहन किया।

जहां नारी सम्मान वहीं नारी का अपमान भी

दोनों ही संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमनाथ भारती को गिरफ्तार करने के नारे लगाए। इस मामले में हिन्दू वीरांगना वाहनी की पदाधिकारी चंद्रिका शर्मा ने कहा कि जिस देश में नारियों का सम्मान किया जाता है, उसी देश में एक महिला का घोर तरीके से अपमान किया गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक सोमनाथ भारती ने जिस तरह महिला एंकर का अपमान किया बहुत ही अशोभनीय एवं निंदनीय कार्य है। जिस महिला के पेट से एक इंसान जन्म लेता है वही इंसान महिला का अपमान करता है यह बहुत ही निंदनीय कार्य है। सोमनाथ भारती को किसी भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। हमारी मांग है कि उन्हें तत्काल विधायक पद से हटा देना चाहिए और मामला दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।