26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में सो रहे दिव्यांग की आधी रात मौत, पुलिस को घर वालों पर ही शक

- घर में सो रहे दिव्यांग की धारदार हथियार से हत्या - गले और चेहरे पर चोट के निशान - सबसे पहले पत्नी ने देखा मृत अवस्था में शव - पुलिस को घर के लोगों पर शक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 10 Nov 2020, 3:08 PM IST

घर में सो रहे दिव्यांग की आधी रात मौत, पुलिस को घर वालों पर ही शक

घर में सो रहे दिव्यांग की आधी रात मौत, पुलिस को घर वालों पर ही शक

ललितपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में घर में सो रहे दिव्यांग व्यक्ति की आधी रात धारदार हथियार से रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आशंका है कि हत्याकांड में परिवार के ही किसी सदस्य का हाथ है।

लहूलुहान हालत में मिला शव

थाना जखोरा निवासी सूरज अहिरवार (35 साल) सोमवार की रात खाना खाकर घर के बरामदे में सोने चला गया। जबकि, उसकी पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ दूसरे कमरे में सो गई। जब देर रात बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी तो पत्नी की नींद खुली। उसने बरामदे में सो रहे पति को जगाना चाहा तो उसका शव खून से लथपथ मिला। सूरज के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। यह देश पत्नी की चीख निकल गई। परिवार के अन्य लोग भी उठ गए। मौके पर भीड़ जुट गई।

गले और चेहरे पर चोट के निशान

घटना की सूचना परिवार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तालबेहट, थानाध्यक्ष जखोरा मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पता चला है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार या पत्थर से हुई हैं। युवक के गले व चेहरे में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि युवक घर के अंदर ही मृत पड़ा मिला है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आशंका है कि हादसे में घर के ही किसी सदस्य का हाथ है।

ये भी पढ़ें: UP By Election Result 2020: बीजेपी चार तो सपा दो सीटों पर आगे, बसपा ने भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र नाथ पासवान को किया पीछे

ये भी पढ़ें: गंगा को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ सख्त हुई योगी सरकार, प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी पर तीन करोड़ जुर्माना