24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर
प्रदीप जैन आदित्य का बड़ा बयान, कहा SC/ST एक्ट में सीएम को जेल भेजा जाना चाहिए
Play video

प्रदीप जैन आदित्य का बड़ा बयान, कहा SC/ST एक्ट में सीएम को जेल भेजा जाना चाहिए

पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जो एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ है, उसमें उन्हें तत्काल पहले जेल भेजा जाना चाहिए।
Google source verification

ललितपुर. पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जो एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ है, उसमें उन्हें तत्काल पहले जेल भेजा जाना चाहिए। उसके बाद मामले की जांच आदि होनी चाहिए। बताते चलें कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले की जिला कांग्रेस कमेटी की महिला शाखा की अध्यक्ष बसंती कोल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जातिसूचक शब्द देकर गाली गलोच करने का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र सीधी जिले के थाने में दिया था। जिसकी कार्यवाही में शिवराज सिंह चौहान पर एससी/एसटी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ललितपुर आए प्रदीप जैन आदित्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जब भाजपा ने एससी-एसटी एक्ट के तहत बदलाव कर ही दिया है कि मात्र रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पहले आरोपी को जेल भेजा जाए उसके बाद जांच होगी, तो फिर वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पहले जेल भेजे उसके बाद जांच कराए। क्योंकि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं होता। प्रदीप जैन आदित्य आज ललितपुर में 11 सितंबर को डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में भारत बंद के आवाहन के तहत कार्यकर्ताओं से उसकी तैयारियों की चर्चा करने आए थे।

विकास के नाम पर उन्होंने स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वह विकास के नाम पर ललितपुर को तो कुछ दें।