31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ललितपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मृतक किसानों के परिजनों से करेंगी मुलाकात

Priyanka Gandhi Reached Lalitpur Will Meet Families of Deceased Farmers- खाद को लेकर किसानों के चल रहे संघर्ष और बवाल के बीच शुक्रवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ललितपुर पहुंचीं। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 29 Oct 2021, 9:37 AM IST

Priyanka Gandhi Reached Lalitpur Will Meet Families of Deceased Farmers

Priyanka Gandhi Reached Lalitpur Will Meet Families of Deceased Farmers

ललितपुर. Priyanka Gandhi Reached Lalitpur Will Meet Families of Deceased Farmers. खाद को लेकर किसानों के चल रहे संघर्ष और बवाल के बीच शुक्रवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ललितपुर पहुंचीं। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनका काफिला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा जहां कुछ देर रुकने के बाद मृतक किसानों के परिवार से मिलने के लिए पाली अथवा नया गांव जाएंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ललितपुर जाते समय चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। उन्होंने कुलियों से उनकी आजीविकी की समस्याएं जानने का प्रयास किया। प्रियंका ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। बाद में प्रियंका ट्रेन से ललितपुर के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका ललितपुर में किसानों से उनकी समस्याओं को समझेंगी।

भाकियू नेता का आना स्थगित

किसान संगठन लगातार धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। उधर, शुक्रवार को भाकियू नेता राकेश टिकैत के तीन दिवसीय कार्यक्रम की भनक लगते ही प्रशासन अलर्ट हो गया लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम उनका कार्यक्रम का निरस्त हो गया। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुंदेलखंड में किसानों की मौत पर ट्वीट जारी कर पार्टी की मंशा जाहिर कर दी। जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार ने कहा कि अन्नदाता की समस्या सुलझाना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: UP Assembly Elections 2022: यूपी में 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजा भैया की पार्टी, इटावा से प्रत्याशी का ऐलान

ये भी पढ़ें: मृतक किसान के परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री गिरीश चंद्र यादव, कहा मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की धनराशि सहित आवास, शौचालय का लाभ