
समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुये सपा के यह दिग्गज नेता
ललितपुर. जनपद राजनीति में उस समय उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो गई, जब समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश खटीक ने अपनी पुत्रवधू जयश्री जितेंद्र खटीक के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। जयश्री जितेंद्र खटीक वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की दौड़ में उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
भाजपा के बूथ सदस्यता अभियान के बीच रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमेश खटीक एवं उनकी पुत्रवधू श्रीमती जयश्री जितेंद्र खटीक सदस्य जिला पंचायत ललितपुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज समाज का हर वर्ग भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहा है। रमेश खटीक और जयश्री खटीक का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का ध्येय वाक्य है 'सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास' हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप इन नीतियों पर चलते हुए पार्टी की नीतियों रीतियों में सहभागिता करेंगे।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष हरीराम निरंजन, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द पटैल, जिला महामंत्री गण बब्बू राजा बुंदेला, राजकुमार जैन चूना, बंशीधर श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला मंत्री रत्नेश तिवारी, घनश्यामसाहू, आलोक चौबे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीओम निरंजन, शशिशेखर पाण्डेय, अनुराग शैलू, महेश भैया, मनीष अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री अवतार सिंह अण्डेला, नगर सदस्यता प्रमुख ध्रुवसिंह सिसौदिया, हरीराम सिंह राजपूत, अजय साईकिल, दुर्ग सिंह राजपूत, विजय सिंह राजपूत, किंजल्क हुण्डैत, रुपेश साहू,दीपक पारासर,आदि उपस्थित रहे।
Published on:
21 Jul 2019, 7:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.