23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी पर उमा भारती का बयान, कहा चोर की पत्नी हैं हिंदुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको

- आजम खान के बाद उमा भारती का विवादित बयान - प्रियंका गांधी को बताया चोर की पत्नी - कहा चोर की पत्नी हैं उसी नजर से देखेगा हिंदुस्तान
2 min read
Google source verification
uma bharti

प्रियंका गांधी पर उमा भारती का बयान, कहा चोर की पत्नी हैं हिंदुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको

ललितपुर. समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने पर उनके प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी गई। आचार संहित का उल्लंघन करने वाले सभी नेताओं पर एक-एक कर ईसी शिकंजा कस रहा है। लेकिन इसके बाद भी कुछ अन्य नेताओं को फर्क नहीं पड़ रहा। आजम खान के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को चोर की पत्नी करार किया है। उमा भारती ने कहा कि एक चोर की पत्नी को जिस नजर से देखा जाता है हिंदुस्तान उन्हें उसी नजरिये से देखेगा।

पार्टी के फैसले से संतुष्ट हैं उमा भारती

लोकसभा चुनाव के चलते प्रियंका गांधी पर पूछे गए सवाल में उमा भारती ने यह जवाब दिया। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने लोकसभा चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद पार्टी के लिए सार्वजनिक स्तर पर यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे लोकसभा चुनाव लड़तीं, तो झांसी सीट से लड़तीं। लेकिन उन्होंने यह चुनाव न लड़ने का मन बनाया था और पार्ची ने उनके इस फैसले का सम्मान किया। उमा भारती ने कहा कि पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया और इस फैसले से वे संतुष्ट हैं।

करणी सेना की उमा से नाराजगी

उमा भारती पहले भी विपक्ष पर हमला बोल चुकी हैं। वे अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में ललितपुर में अपनी पार्टी के प्रचार के लिए आईं उमा भारती ने राजा का उदाहरण देकर बयान दिया, जिसपर करणी सेना ने नाराजगी जताई। उमा भारती ने कहा था कि पहले हर गांव में एक राजा होते थे। जब वह निकलते थे, तो गांव की प्रजा उनके सामने हाथ जोड़ती थी। उनके सामने कोई साइकिल पर हीं बैठ सकता था, दूल्हा घोड़े पर नहीं बैठ सकता था। राजा साहब के घर चाहे खाने के लिए कुछ न हो सिर्फ बेर ही हो लेकिन जब भी उनका हाल लेंगे तो वो कहेंगे अपनी तो ऐश है। अच्छा खाते हैं और अच्छा पहनते हैं। जबकि हकीकत कुछ और है। इस बायन को करणी सेना ने खुद से जोड़ा और उनका पुतला कर विरोध किया। हालांकि, माना जा रहा है कि यह बयान उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए दिया था।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम योगी ने जताया दुख