14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दारोगा ने मारा थप्पड़ तो ग्रामीण ने फांसी लगाकर दे दी जान

दारोगा ने सरेआम अपमानित कर वृद्ध को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद उसने पेड़ से लटककर ख़ुदकुशी कर ली।

2 min read
Google source verification
VIllager Suicide in Lalitpur

ललितपुर. जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिजयावन में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कोतवाली के एक दारोगा ने गांव में सरेआम उसे थप्पड़ मार दिया था, जिससे आहत होकर वृद्ध ने ख़ुदकुशी कर ली है। ललितपुर के एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बहू के भाग जाने की थी शिकायत

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जिजयावन में 70 वर्षीय सुरेंद्र यादव ने अपने परिवार से जुड़े एक मामले की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बहू के रिश्ते के एक देवर के साथ भाग जाने की बात कही गई थी। सुरेंद्र ने कई बार पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।

सरेआम मार दिया वृद्ध को थप्पड़

मृतक के परिजनों का कहना है कि कई बार की शिकायत के बाद कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दिलीप सिंह जांच करने गांव पहुंचे। आरोप है कि गांव में पूछताछ के दौरान दारोगा ने वृद्ध को अपमानित किया और थप्पड़ मार दिया। परिजनों के मुताबिक वृद्ध सुरेंद्र यह अपमान सहन नहीं कर पाया और दारोगा के जाने के बाद रात को अपने खेत पर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

दारोगा के खिलाफ जांच के आदेश

ललितपुर के एसपी सलमान ताज पाटिल का कहना है कि मृतक ने बहू के भाग जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के लिए कोतवाली के सब इंस्पेक्टर गांव गए थे। बाद में ख़ुदकुशी की घटना सामने आई। मृतक पक्ष के आरोपों के बाद एडिशनल एसपी को मामले की जांच सौपी गई है। सम्बंधित सब इंस्पेक्टर से पूछताछ की जाएगी। ख़ुदकुशी के कारणों की पड़ताल की जाएगी। सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।