10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के साथ हुआ बलात्कार, फिर बच्चा गिराने की खिलाई गई दवा

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया मामला दगांव की निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर देकर अवगत कराया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी देशराज ने उसे धोखे से घर बुलाया तथा वहां पर उसको बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Sep 2018, 11:08 PM IST

Rape

Rape

ललितपुर. जहां एक ओर सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है, वचनबद्ध होकर महिलाओं को सुरक्षा देनेे का भरोसा दिला रही है, तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। इससे महिलाओं का सुरक्षा के नाम पर सरकार द्वारा किए गए दावों से भरोसा उठता नजर आ रहा है। ताजा मामला कोतवाली महरौनी क्षेत्र का है जहां गांव की निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर देकर अवगत कराया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी देशराज ने उसे धोखे से घर बुलाया तथा वहां पर उसको बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी पत्नी ने उसे बच्चा गिराने वाली दवाएं जबरन खिला दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 376, 506, 342 धारा में मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की है।

ये भी पढ़ें- 2019 चुनाव से पहले मायावती को मिली बड़ी चुनौती, यूपी सरकार ने इस बहुत बड़े नेता को जेल से किया रिहा, मचा हड़कंप

महिला ने लगाया चोटी पकड़कर अश्लील हरकतें करने का आरोप, पुलिस ने किया मामला हुआ दर्ज

वहीं एक दूसरे मामले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव में ही उसके मकान पर गांव का ही हरिशंकर पुत्र कल्ला ने जबरन उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और जब उसने उसका विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर के आधार पर 354, 452, 323, 504, 506, 294 3/1 द ध एससी एसटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।