3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिंच पक्षी की वजह से खटाई में पड़ी ऑस्ट्रेलिया में अडाणी की कोयला खदान परियोजना

अरबों डाॅलर की है अडाणी की कोल माइन परियोजना फिंच प्रजाति के पक्षी के संरक्षण को लेकर थमा प्रोजेक्ट अब ग्रुप को दोबारा पेश करना होगा सरकार के सामने प्रस्ताव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 3 May 2019, 6:34 PM IST

Finch Bird

फिंच पक्षी की वजह से खटाई में पड़ी ऑस्ट्रेलिया में अडाणी की कोयला खदान परियोजना

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया में अडाणी समूह की विवादित कारमाइकल कोयला खदान परियोजना खटाई में पड़ गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक क्वींसलैंड प्रांत की सरकार द्वारा लुप्तप्राय पक्षी फिंच प्रजाति के संरक्षण को लेकर पेश की गई अडाणी प्रबंधन की योजना को खारिज कर दिए जाने के चलते योजना अधर में लटक गई है। अब समूह को नया प्रस्ताव पेश करना होगा। आपको बता दें कि अडाणी की यह परियोजना अरबो डॉलर की है।

यह भी पढ़ेंः-विदेशियों को भाने लगा है भारत का रियल एस्टेट सेक्टर, कमर्शियल प्राॅपर्टी में कर रहे सबसे ज्यादा निवेश

इसलिए खारिज हुआ अडाणी का प्रस्ताव
सरकार ने योजना को खारिज करते हुए कहा है कि अडाणी की प्रबंधन की ओर से पेश प्रस्ताव अरबों डॉलर की प्रस्तावित खान परियोजना की मंजूरी के लिए आवश्यक शर्तों पर खरा नहीं उतरता है। क्वींसलैंड सरकार के पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने अडाणी के अधिकारियों से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी। अडाणी की इस परियोजना को शुरू करने के रास्ते में फिंच पक्षी का संरक्षण तथा भूमिगत जल योजना रोड़े हैं। भूमिगत जल योजना की राज्य सरकार अभी समीक्षा कर रही है।

यह भी पढ़ेंः-डूब सकते हैं 90 हजार करोड़, IL&FS के कर्ज को NCLAT ने दी NPA घोषित करने की इजाजत

दाखिल करना होगा नया प्रस्ताव
कंपनी को अब अपनी योजना की समीक्षा करनी होगी और इसे नए सिरे से पेश करना होगा। अडाणी की आस्ट्रेलियाई इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नुकास डाउ ने कहा कि हम नई योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि हमारा मानना है कि फिंच प्रबंधन योजना अपने मौजूदा स्वरूप में भी आवश्यक शर्तों पर खरा उतरती है, लेकिन हम इसकी समीक्षा करेंगे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.