5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोमूत्र आैर गोबर से बने साबुन बेचेगी दुनिया की सबसे बड़ी र्इ-काॅमर्स कंपनी अमेजन

अमेजन पर अब गाय के मूत्र आैर गोबर से बने उत्पाद अमेजन पर आॅनलाइन खरीदें जा सकेंगे, इसके लिए मथुरा के फरह स्थित दीन दयाल धाम द्वारा इस बारे में अमेजन से बातचीत चल रही है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Sep 22, 2018

COW

गोमूत्र आैर गोबर से बने साबुन बेचेगी दुनिया की सबसे बड़ी र्इ-काॅमर्स कंपनी अमेजन

नर्इ दिल्ली। देश के कर्इ उत्पाद दुनिया में फेमस हो रहे हैं। रामदेव के पतंजलि के उत्पाद तो दुनियाभर में कामयाब हो रहे हैं। लेकिन अब पतंजलि ही नहीं आरएसएस के प्रोडक्ट्स भी काफी पाॅपुलर हो रहे हैं। अब आरएसएस के प्रोडक्ट्स को दुनिया की सबसे बड़ी र्इ-काॅमर्स कंपनी अमेजन ने बेचने का फैसला किया है। अमेजन पर अब गाय के मूत्र आैर गोबर से बने उत्पाद अमेजन पर आॅनलाइन खरीदें जा सकेंगे। इसके लिए मथुरा के फरह स्थित दीन दयाल धाम द्वारा इस बारे में अमेजन से बातचीत चल रही है। खास बात ये है कि अब केंद्र ने में गौमूत्र और गोबर से बने साबुन, शैंपू के अलावा मेडिसिनल प्रोडक्ट्स तैयार करने का भी फैसला लिया है।

केंद्र का अमेजन के साथ हुर्इ डील
दीन दयाल धाम केंद्र के प्रबंधक घनश्याम गुप्ता के अनुसार कुछ दिनों पहले अमेजन के साथ इस बारे में चर्चा हुर्इ थी। अगले दस दिनों में केंद्र के उत्पादों के विज्ञापन अमेजन की वेबसाइट पर डिस्प्ले हो जाएंगे। साथ ही केंद्र के उत्पादों को अमेजन पर आॅर्डर कर सकेंगे। अमेजन पर आॅर्डर आने के बाद वेबसाइट केंद्र को सूचित करेगा। उसके बाद दीन दयाल धाम द्वारा वो प्रोडक्ट सप्लाई कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले स्वास्थ्य, सौंदर्य तथा परिधानों से जुड़े एक दर्जनभर प्रोडक्ट्स बिक्री रखा गया है। उसके बाद गौमूत्र, गोबर आदि से बनी दवार्इयों आैर पूजा सामग्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। फरह में अमेजन कूरियर सर्विस नहीं है। केंद्र ने भारतीय डाक विभाग के साथ समझौता किया है। दस दिन के अंदर प्रोडक्ट डिलीवर कर दिया जाएगा।

केंद्र में पांच गांवों की महिलाएं
जानकारी के अनुसार केंद्र के आसपास के पांच गांवों की रहने वाली महिलाएं दीन दयाल कामधेनु गोशाला फार्मेसी से जुड़ी हुर्इ हैं। यह फार्मेसी घनवटी जैसे उत्पाद बनाती है, जो सामान्य बुखार के इलाज के लिए उपयोग की जाती है। साथ ही प्रतिरक्षा, पंचवाग्य मंथन और शैवनप्राश भी बनाया जाता है। साथ ही, केंद्र के सिलाई केंद्र में कुर्ता के विभिन्न स्टाइल तैयार किए जाते हैं। आने वाले दिनों में यह सभी उत्पाद अमेजन की वेबसाइट पर पूरी दुनिया के उपलब्ध होंगे।