6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के सबसे प्रभावशाली लोगों में अमिताभ बच्चन आैर दीपिका पादुकोण का नाम शामिल

अंतरराष्ट्रीय डेटा ऐनालिटिक्स कंपनी यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में दीपिेका का नाम शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 20, 2018

Deepika Padukone

देश के सबसे प्रभावशाली लोगों में अमिताभ बच्चन आैर दीपिका पादुकोण का नाम शामिल

नर्इ दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जिंदगी में खुशियों की बौछार आर्इ हुर्इ है। हाल ही में उन्होंने अपने प्रेमी आैर बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी की। अब जो उनके लिए बड़ी खबर आर्इ है वो ये है कि दीपिका पादुकोण देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में दूसरे नंबर पर आ गर्इ हैं। उनसे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम है। खास बात ये है कि टाॅप टेन की सूची में उनके पति रणवीर सिंह का नाम शामिल नहीं है। अंतरराष्ट्रीय डेटा ऐनालिटिक्स कंपनी यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में उनका नाम शामिल किया गया है। यह सूचकांक यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है।

एेसे किया गया रिसर्च
रिसर्च में बॉलिवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है। भारत में 1,948 प्रतिभागियों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया था। रिसर्च में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुएं, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। यूगोव ने बयान में कहा, 'शीर्ष 10 हस्तियों की सूची में बॉलिवुड अभिनेताओं और खिलाड़ियों का दबदबा है। हालांकि, दीपिका पादुकोण शीर्ष पर स्थान बनाने में कामयाब रहीं।

टाॅप टेन में तीन क्रिकेटर्स शामिल
टाॅप टेन की सूची में तीन क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। उसके अलावा कोर्इ खिलाड़ी नहीं है। जिसमें तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी, चौथे नंबर सचिन तेंदुलकर को रखा गया है। वहीं छठे नंबर भारतीस क्रिकेट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं। वहीं बाॅलीवुड एक्टर्स में अमिताभ आैर दीपिका के बाद पांचवें नंबर पर अक्षय कुमार का नाम हैं। उन्होंने आमिर खान (7 वां नंबर), शाहरुख खान (8 वां नंबर) को पीछे छोड़ दिया है। आलिया भट्ट आैर प्रियंका चोपड़ा क्रमशः 9 वें आैर 10 वें नंबर पर हैं।