आरकॉम ने सबसे अधिक कर्ज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लिया है। वहीं 11 जून तक आरकॉम का बाजार पूंजीकरण 462 करोड़ रुपए था। अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस पर 13,120 करोड़ रुपए का कर्ज है और 11 जून तक इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 860 करोड़ रुपए था। वहीं, रिलायंस कैपिटल का बाजार पूंजीकरण 2,373 करोड़ रुपए था।