नई दिल्ली। ऑडी एजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रूपर्ट स्टैडलर को धोखाधड़ी के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के अभियोजन पक्ष ने स्टैडलर और ऑडी के एक अन्य कार्यकारी को कंपनी के उत्सर्जन घोटाले में धोखाधड़ी और झूठे विज्ञापन देने वाले संदिग्ध के रूप में नामित किया।