25 नवंबर तक जमा कराई जा सकेगी बोली
रिलायंस जियो ने आरकॉम की संपत्ति बिक्री को लेकर लेंडर्स कमेटी को लेटर लिखकर समय सीमा बढ़ाने को 10 दिन और आगे बढ़ाने का लेटर लिखा था। जिसे लेंडर्स ने मानते हुए बोली की डेट 25 नवंबर कर दी। आपको बता दें कि भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल और निजी इक्विटी कंपनी वार्दे पार्टनर्स बोलियां जमा की थी। एयरटेल ने आरकॉम के स्पेक्ट्रम के लिए तो इंफ्राटेल ने मोबाइल टॉवर के लिए बोलियां लगाई हैं।