फाइनल स्टेज में पहुंची वैक्सीन की टेस्टिंग
मौजूदा समय में कई देशों में वैज्ञानिक और फार्मा कंपनियां वैक्सीन के विकास कार्य कर रहे हैं। जिनमें कुछ वैक्सीन की टेस्टिंग फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है। बिल गेट्स ने कहा है कि वल्र्ड वॉर नहीं है, लेकिन यह उसके बाद की सबसे बड़ी घटना है। गेट्स का बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया के सबसे बड़े एनजीओ में से एक है, जो महामारी के खिलाफ पूरी दुनिया में अभियान चला रहे हैं, जो भारत के साथ दुनिया के सभी देशों की पिछड़ी आबादी की हेल्थ संबंधी हेल्प देता है।