6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, कहा- जांच एजेंसिया कभी भी कर सकती हैं कार्रवाई

Vijay Mallya की याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। विजय माल्या ने जांच एजेंसी के द्वारा की जा रही संपत्ति पर कार्रवाई को रोकने के लिए याचिका दायर की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 11 Jul 2019, 2:13 PM IST

vijay mallya

विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, कहा- जांच एजेंसिया कभी भी कर सकती हैं कार्रवाई

नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या ( vijay mallya ) की अपील को खारिज करके बॉम्बे हाईकोर्ट ( bombay highcourt ) ने बड़ा झटका दिया है। कुछ समय पहले भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने अपनी संपत्ति के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की थी, जिसको हाईकोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया है। माल्या ने अपनी याचिका में कहा था कि निचली अदालत और सरकारी जांच एजेंसियां उसकी संपत्ति के खिलाफ एक्शन ले सकती हैं, जिस पर रोक लगा दी जाए।


माल्या ने दायर की थी याचिका

विजय माल्या ने याचिका दायर करते हुए कहा था कि जब तक बॉम्बे हाईकोर्ट में उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) को चैलेंज करने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती है। तब तक कोई भी सरकारी एजेंसियां और निचली अदालत उसकी संपत्ति के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई न करें, लेकिन कोर्ट से इस बात से साफ इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि हम ऐसी किसी भा बात की परमिशन नहीं दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बर्गर किंग के साथ नजर आएंगे इंडिगो के राहुल भाटिया, 1,400 करोड़ में खरीद सकते हैं फ्रेंचाइजी


हाईकोर्ट में किया चैलेंज

आपको बता दें कि इससे पहले लंदन की रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने विजय माल्या को प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की इजाजत दे दी है। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने लंदन हाईकोर्ट द्वारा उनको अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति देने के फैसले के बाद मंगलावार को कहा कि 'उनकी बात सही ठहरायी गई है। फिलहाल इस समय उसने खुद को आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित करने को हाईकोर्ट में चैलेंज किया है।


9,000 करोड़ लेकर भागा विज्य माल्या

प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट ( PMLA ) कोर्ट ने जनवरी महीने में माल्या को आर्थिक भगोड़ा घोषित किया है। इस समय विजय माल्या पर बैंकों के 9000 करोड़ रुपए लेकर भागने का आरोप है। वह मार्च 2016 में ही लंदन भाग गया था, जिसके बाद से वह अभी तक संदन में रह रहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App