जिला प्राधिकरणों से मांगा जाएगा सहयोग
यह फंड जिला प्राधिकरणों का सहयोग करेगा, ताकि समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक पहुंचने वाली जिला स्वास्थ्य और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा इको-सिस्टम को सहायता प्रदान की जा सके। इसके अलावा, यह भी उल्लेख किया गया कि इस फंड के तहत संसाधनों का प्रयोग धरातल पर काम कर रहे उन लोगों की भलाई के लिए किया जाएगा, जो लोगों तक दवा, राशन का सामान, अन्य आवश्यक वस्तुओं, कृषि-वस्तुओं को पहुंचाने का सराहनीय काम कर रहे हैं।