नई दिल्ली। दीपक कोचर, पिछले कुछ समय से आप इस नाम को काफी सुन रहे हैं। जी, आप सही सोच रहे हैं। आईसीआईसीआई की सीईओ और एमडी चंदा कोचर के पति का नाम ही दीपक कोचर है। सवाल यह है कि क्या दीपक कोचर की पहचान सिर्फ चंदा कोचर का पति होना ही है? नहीं ना। फिर दीपक कोचर की क्या पहचान है। आखिर दीपक कोचर है कौन? जब पत्रिका ने उनके बारे में पता लगाने की कोशिश की तो उनके बारे में एक ऐसी बात सामने आई, जिसके बारे में कम लोग या यूं कहें ना के बराबर लोग जानते हैं। तो आइए आप भी जान लीजिए उनकी इस खास बात के बारे में...
वीडियोकॉन कोंसपिरेसी में फंसे है दीपक
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि मौजूदा समय में दीपक कोचर वीडियोकॉन कोंसपिरेसी में फंसे हुए हैं। उन पर वीडियोकॉन से 64 करोड् रुपए रिश्वत लेने के बदले में 3,250 करोड़ रुपए का लोन दिलवाया था। जिसकी सीबीआई जांच भी शुरू हो गई है। दीपक कोचर आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ एवं एमडी चंदा कोचर के पति हैं।
इस कंपनी के मालिक हैं दीपक
दीपक कोचर की बिजली पैदा करने वाली न्यूपॉवर रेनेवेबल्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर होने के साथ कंपनी के सीईओ भी हैं। उनकी कंपनी 700 मेगावॉट बिजली पैदा करने के प्रॉजेक्ट पर काम कर रही है। इसके अलावा कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश में भी काम चल रहा हैा कंपनी का शेयर कैपिटल करीब 460 करोड़ रुपए का है। कंपनी का हेड ऑफिस बैंड्रा कुरला कांप्लेस में हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि आईसीआईसीआई बैंक का भी हेडक्वार्टर भी है।
बैचमेट से लाइफमेट बने चंदा-दीपक
शायद ही आपको पता हो कि चंदा कोचर कॉलेज से लेकर मैनेज्मेंट से पढ़ाई करने तक बैचमेट थे। दोनों ने ही जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेज्मेंट से मास्टर डिग्री हासिल की। उसके बाद हॉवर्ड बिजनेस स्कूल में भी साथ रहे। जिसकी वजह से दोनों को एक दूसरे को समझने का अच्छे से मौका मिला। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी भी की। दोनों एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। जहां चंदा कोचर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं दीचक कोचर का लाइफ स्टाइल हमेशा लो प्रोफाइल ही रहा है।
क्या इस बारे में बारे में पता है आपको?
दीपक कोचर के बारे में लोग बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन एक खास और भी है जिसे लोग ना बराबर ही जानते हैं। चंदा कोचर के पति दीपक कोचर एक बहुत बेहतरीन स्क्वाश प्लेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने तीन बार स्क्वाश में नेशनल टाइटल्स अपने नाम किए हैं। वैसे वो साल कौन से थे इस बारे में हमें जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन जानकारों की मानें तो वो बहुत अच्छे स्क्वाश प्लेयर थे। अगर आगे भी खेलते तो इंटरनेशनल टाइटल भी अपने नाम कर सकते थे।