31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जल्द किया फ्लाइट टिकट बुक, तो होगा ये नुकसान

स्पाइसजेट घरेलू टिकट कैंसिल करने पर 3,000 रुपए और अंतराष्ट्रीय टिकटों पर 3,500 रुपए बढ़ा दिया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 3 Nov 2017, 1:46 PM IST

Airticket

नई दिल्ली। यदि आप पैसे बचाने के लिए जल्द ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि अब जल्द ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद यदि आप टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको कैंसिलेशन चार्ज पहले से अधिक चुकाना होगा। बुधवार को स्पाइसजेट ने कैंसलेशन चार्ज में बढ़ोतरी कर दिया हैं। फ्लाइट टिकट पर कैंसेलेशन चार्ज बढ़ाने वाली स्पाइस जेट पहली विमान कंपनी बन गई हैं। स्पाइसजेट घरेलू टिकट कैंसिल करने पर 3,000 रुपए और अंतराष्ट्रीय टिकटों पर 3,500 रुपए बढ़ा दिया हैं। इसके पहले ये चार्ज घरेलू टिकट पर 2,250 रुपए और अंतराष्ट्रीय टिकट पर 2,500 रुपए था। यदि आपके टिकट का बेसफेयर 3,000 रुपए से कम है तो आपको टैक्स का हिस्सा भी रिफंड किया जाएगा। इसके साथ ही अब गो एयर सबसे कम कैंसेलेशन चार्ज हो गया हैं। ये कंपनी फिलहाल अपने घरेलू और अंतराष्ट्रीय फ्लाइट पर 2,250 रुपए की कटौती करती हैैं।


एक साल में दोगूना हुआ एयर टिकटों का कैंसिलेशन चार्ज

इसके साथ ही अब पिछले एक साल में एयर टिकट बुक करने पर कैंसेलशन चार्ज पर लगने वाला फीस पहले से दोगूना हो गया हैं। पिछले साल जनवरी में स्पाइस जेट में टिकट कैंसेलेशन चार्ज 1,800 रुपए हो गया हैं। किसी ऑनलाइन पोर्टल से टिकट बुक करने पर टैक्स रिफंड होगा। लेकिन एयर लाइन कैंसेलेशन के अलावा आप जिस भी पोर्टल से टिकट बुक करते हैं तो, वह भी अब आपसे कैंसेलेशन चार्ज और कंवीनिएंस चार्ज लेगा। ऐसे में आपके पास टिकट कैंसेल कराने की सूरत या तो बहूत कम रकम मिलेगा या मिलेगा ही नहीं।


एडवांस टिकटों का भारत में कुछ खास फायदा नहीं

ऐसे में ज्याद एडवांस में टिकट बुक करने के लिए पैसेंजर्स तभी टिकट बुक कर सकते है जब उनके पास अच्छे ऑफर मिल रहे हों। लेकिन भारत में एडवासं में टिकट बुक करने वाले मार्केट कुछ खास अच्छा नहीं हैं। भारत में अधिकतर घरेलू टिकटों पर कुछ खास असर नहीं देखने को मिलता, चाहे आपने अभी टिकट बुक कराया हो या फिर एक महीना पहले। दोनो स्थितियों में किराया लगभग सामान ही होता हैं। मौजूदा समय में भारतीय एयरलाइंस प्री बुकिंग टिकट को बहुुत आकर्षक नहीं बनाया हैं।