27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईडी ने चोकसी की हांगकांग कंपनी के निदेशक को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की एक फर्जी कंपनी के निदेशक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Nov 2018, 1:19 PM IST

ED

ईडी ने चोकसी की हांगकांग कंपनी के निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की एक फर्जी कंपनी के निदेशक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। चोकसी 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में फरार है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमने कोलकाता हवाईअड्डे से दीपक कृष्णा राव कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ था, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई।"

हिरासत में कुलकर्णी
कुलकर्णी को कोलकाता में ईडी अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया। वह हांगकांग से आ रहा था। हिरासत में लेने के बाद उसे ईडी कार्यालय ले जाया गया। पीएनबी धोखाधड़ी मामला चूंकि मुंबई में दर्ज है, इसलिए ईडी अधिकारी कुलकर्णी के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग करेंगे। वित्तीय जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि कुलकर्णी हांगकांग में गीतांजलि समूह के मालिक की फर्जी कंपनी का निदेशक है। उसे चोकसी के खिलाफ दायर आरोपपत्र में भी आरोपी बनाया गया है। साथ ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।

मिल सकते हैं कुलकर्णी से अहम सुराग
ईडी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि कुलकर्णी से घोटाले के फरार मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी के बारे में कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। कुलकर्णी से मिलने वाले अहम जानकारी के दम पर जांच एजेंसियां मेहुल चोकसी तक पहुंच सकती हैं। इससे पहले सितंबर में ईडी ने सभी आरोपों को झूठा और आधारहीन बताया था। चोकसी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि ईडी ने गलत तरीके से मेरी संपत्ति जब्त की है। यह पहला मौका था जब अरबों रुपए के पीएनबी घोटाले के सामने आने के बाद चोकसी ने एक वीडियो के माध्यम से अपना पक्ष रखा था और ईडी के आरोपों को गलत करार दिया था। चोकसी ने यह भी कहा था कि भारत सरकार उसे 'सॉफ्ट टार्गेट' बना रही है, क्‍योंकि वह ब्रिटेन भाग गए अन्‍य भगोड़ों को प्रत्‍यर्पित नहीं करा पा रही है।