
facebook, education tips in hindi, education news in hindi, education
नई दिल्ली। डाटा सेंधमारी से जुड़े मामलों और इस साल स्टॉक गिरने के बीच प्रौद्योगिकी कंपनी-फेसबुक ने अमरीका में सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल होने का खिताब खो दिया है वहीं, एप्पल ने शीर्ष रोजगारप्रदाता कंपनियों की सूची में ऊंची छलांग लगाई है। बुधवार को प्रकाशित हुई प्रमुख रोजगार वेबसाइट-ग्लासडोर की वार्षिक रिपोर्ट में अमरीका में 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची के अनुसार, बोस्टन की कंसल्टिंग कंपनी-बेन एंड कंपनी शीर्ष पर चुनी गई है।
एप्पल ने लगाई 13 अंकों की छलांग
ग्लासडोर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है वहीं, एप्पल 84वें स्थान से छलांग लगाकर 71वें स्थान पर पहुंच गया है। 2017 में फेसबुक जहां अमरीका में सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल था, वहीं प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल 2016 के अपने 36वें स्थान से फिसलकर 2017 में 84वें स्थान पर पहुंच गया था। हालांकि, ई-कॉमर्स कंपनी एमेजन शीर्ष 100 कंपनियों में स्थान पाने में नाकाम रही।
माइक्रोसॉफ्ट की स्थिति में भी सुधार
दूसरी तरफ एप्पल पिछले वर्ष के 84वें स्थान से छलांग लगाते हुए इस वर्ष 71वें स्थान पर पहुंच गई है। सॉफ्टवेयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस सूची में अपने स्थान में सुधार किया है। वह 39वें से 34वें स्थान पर पहुंच गई है। ग्लासडोर की सूची ऐसे समय में आई है जब विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक के कर्मचारी अन्य कंपनियों में नौकरी तलाश रहे हैं।
Published on:
5 Dec 2018, 8:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.