11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flipkart की महासेल आज रात से, मोबाइल-एसी पर विशेष छूट

महासेल में फ्लिपकार्ट की ओर से मोबाइल्स, गैजेट्स, अप्लायंसेज और दूसरे प्रॉडक्ट्स पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 12 May 2018, 7:25 PM IST

Flipkart

नई दिल्ली। देश की दिग्गज इ-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की मई महासेल आज रात से शुरु होने जा रही है। इस महासेल को 'बिग शॉपिंग डेज' महासेल नाम दिया गया है। फ्लिपकार्ट की यह महासेल आज रात से शुरु होकर 16 मई तक चलेगी। तीन दिन तक चलने वाली इस महासेल में ग्राहकों के लिए ऑफर्स की बरसात होने वाली है। इस बार महासेल में फ्लिपकार्ट की ओर से मोबाइल्स, गैजेट्स, अप्लायंसेज और दूसरे प्रॉडक्ट्स पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से कैशबैक और अन्य कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

ये खास ऑफर दे रही फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट की ओर से बिग शॉपिंग डेज सेल में स्मार्टफोन और मोबाइल पर खास ऑफर दिए जा रहे हैं। इस महासेल में गूगल के पिक्सल और सैमसंग के स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दी जा सकती है। खबरों के अनुसार फ्लिपकार्ट की महासेल में सैमसंग का 17900 रुपए वाला गैलेक्सी ऑन Nxt स्मार्टफोन 10900 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा गूगल पिक्सल-2 और पिक्सल 2XL पर विशेष छूट दी जाएगी। इन फोन्स की बाजार में कीमत 61 हजार रुपए के आसपास है जबकि इस महासेल में इनकी शुरुआती कीमत 34999 रुपए रहेगी।

एसी पर 70 फीसदी तक की छूट

फ्लिपकार्ट की महासेल में टीवी, एसी से लेकर अन्य होम अप्लायंसेज पर भारी छूट की पेशकश की जाएगी। खबरों के अनुसार इस महासेल में एसी और रेफ्रिजरेटर पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा 24990 रुपए की कीमत वाला डॉल्बी साउंड बार सिर्फ 9999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसी के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर भी ऑफर मिलेंगे। यदि टीवी की बात करें तो सैमसंग का 28890 रुपए की कीमत वाला 32 इंच एचडी टीवी सेल में 16999 रुपए में मिलेगा। साथ ही कपड़ों, फुटवियर और अन्य वियरेबल सामान पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी।

कैशबैक से बढ़ेगी सेल की शान

फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को सेल का फायदा पहुंचाने के लिए 100 फीसदी तक कैशबैक की भी घोषणा की है। कंपनी के अनुसार इस महासेल के दौरान गेम्स कॉर्नर का भी आयोजन किया जाएगा। इस गेम्स कॉर्नर में खेलने वाले यूजर्स को सिर्फ 1 रुपए में लैपटॉप-मोबाइल खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल में लैपटॉप, कैमरा, पावर बैंक, टैबलेट्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर 80 फीसदी तक छूट मिलेगी। कंपनी के अनुसार इस महासेल में कई कैटेगरी के मोबाइल्स अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंपनी इस महासेल में नो कॉस्ट ईएमआइ जैसे ऑफर भी दे रही है। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी।