1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भविष्य की जरूरतों के लिए कितनी बचत पर्याप्त, ऐसे निर्धारित करें लक्ष्य

हमेशा लंबी अवधि को सोचकर करें बजट की प्लानिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 18 Oct 2017, 7:42 PM IST

Budget

नई दिल्ली। आज के समय में सबसे ज्यादा बुनियादी सवाल यह है कि हमें कितना पैसा बचाना चाहिए। ज्यादातर लोगों से जब यह पूछा जाता है कि वे कितना धन बचाएंगे, तो वे सिर्फ अनुमान लगाते हैं। कुछ कारक ऐसे हैं जिनके आधार पर कोई शख्स अपने धन को लेकर फैसला करता है। इन कारकों में शामिल हैं- जीवनयापन का खर्च, पारिवारिक रचना, खर्च करने का पैटर्न, दीर्घकालिक कमाई की क्षमता आदि। एक सर्वमान्य नियम यह है कि अपनी आय का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा बचाया जाना चाहिए और धीरे-धीरे इसे बढ़ाना चाहिए, जब तक कि पर्याप्त राशि जमा न हो। अब सवाल यह है कि शुरुआत कैसे करें और पैसा कहां लगाया जाना चाहिए आइए, इसे समझने की कोशिश करते हैं।

बजट एक अनुशासन है... बचत का आकलन करने के लिए पहला कदम मासिक बजट बनाना है। आप कितनी कमाई करेंगे, इसका पता लगाएं और फिर यह तय करें कि आप इसे कहां खर्च करना चाहते हैं। ऐसे गैर जरूरी खर्चों की लिस्ट बनाएं, जिन्हें कम किया जा सकता है।

6 से 12 महीनों का बचत
आपके बचत खाते में आपको वास्तव में कितनी रकम की जरूरत है, यह सब कुछ आपकी जीवन शैली और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। अगर आप अकेले हैं, तो एक स्थिर नौकरी कर सकते हैं, और आपके साथ माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्य हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि किसी भी संकट के समय आपकी मदद करने के लिए ये लोग हैं ही। लेकिन उस युवा को तो अपनी बचत पर पूरा ध्यान देना होगा जिसने हाल ही शादी की है और वित्तीय मदद करने के लिए जिसके साथ कोई नहीं है। पहले वाली स्थिति में तीन महीनों का खर्च पूरा करने लायक बचत ही पर्याप्त होगी। और अगर आपकी जिंदगी अधिक अनिश्चित होती है या अन्य लोग आप पर निर्भर करते हैं, तो आपके बचत खाते में 6 से 12 महीने के इखर्च के लिए रकम होनी ही चाहिए।

महंगाई से लडऩे वाले प्रोडक्ट में निवेश करें
बचत के लक्ष्य का पीछा करते हुए, हम अपने बचत खाते में ही अधिक धन रखना पसंद करते हैं। जोखिम से दूर रहने वाले लोग अधिक लाभदायक निवेशों को चुनने की बजाय बैंक बचत खाते में धन डाले रखना पसंद करते हैं। लंबी अवधि में यह प्रवृत्ति आपके लिए नुकसानदेह ही होती है- आप संपत्ति सृजन का अवसर गंवा बैठते हैं। इसलिए ऐसे प्रोडक्ट में निवेश करें जो महंगाई से लडऩे में सक्षम हो।

लोन का भुगतान बचत करने से पहले
धन की बचत करना एक उच्च वित्तीय प्राथमिकता है, लेकिन उच्च ब्याज ऋण से छुटकारा पाने को इससे भी अधिक महत्त्व दिया जाना चाहिए। यदि आप एक ऋण में फंसे हुए हैं जिस पर आप 10 प्रतिशत ब्याज का भुगतान कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने बचत बैंक से मिलने वाले ब्याज की कमाई को भी आप मिटा देंगे। इसलिए इस दिशा में कदम उठाते हुए किसी भी क्रेडिट कार्ड या अन्य उच्च ब्याज ऋण का भुगतान कर दें।