नई दिल्ली। एक बाबा के चक्कर में पड़कर अपने 22,500 करोड़ रुपए गंवाने वाले सिंह बंधुओं के बीच दरार बढ़ती ही जा रही हैं। ये दरार इस कदर बढ़ चुकी हैं की शिविंदर सिंह ने अपने बड़े भाई मालविंदर मोहन सिंह पर मुकदमा दायर कर दिया हैं। इतना ही नहीं शिविंदर सिंह ने अपने बड़े भाई को कारोबारी भागीदारी से भी अलग कर दिया है। फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने बड़े भाई मालविंदर मोहन सिंह और रेलिगेयर के पूर्व प्रमुख सुनील गोधवानी के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में अपील की है। यह मामला आरएचसी होल्डिंग, रेलिगेयर और फोर्टिस में उत्पीड़न और कुप्रबंधन को लेकर दायर किया गया है।