19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Corporate / केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए इस शख्स ने किया मुकेश अंबानी के बाद सबसे ज्यादा दान, नाम जानकर अाप भी रह जाएंगे हैरान

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए इस शख्स ने किया मुकेश अंबानी के बाद सबसे ज्यादा दान, नाम जानकर अाप भी रह जाएंगे हैरान

बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित केरल में राहत एवं पुनर्वास कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए युनिसेफ को छह लाख डॉलर (करीब 4.20 करोड़ रुपये) की सहायता राशि प्रदान की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Aug 2018, 11:38 AM IST

नर्इ दिल्ली। हाल ही में मुकेश अंबानी आैर नीता अंबानी के फाउंडेशन ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 71 करोड़ रुपए दान किए थे। जिसमें 21 करोड़ रुपए कैश आैर 51 करोड़ रुपए का राहत सामग्री है। अब मुकेश अंबानी के बाद एक आैर काॅरपोरेश ग्रुप के शख्स ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया है। जिसने 4.20 करोड़ रुपए दान किए हैं, ताज्जुब की बात तो ये है कि यह शख्स दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों में से एक है। आइए आपको भी बताते हैं कि यह शख्स कौन है?

बिल गेट्स ने किया 4 करोड़ से ज्यादा का दान
बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित केरल में राहत एवं पुनर्वास कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए युनिसेफ को छह लाख डॉलर (करीब 4.20 करोड़ रुपये) की सहायता राशि प्रदान की है। केरल में सदी की सबसे भयावह बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है, जिससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं और इस त्रासदी ने सैकड़ों जिंदगियां लील ली है।

गेट्स फाउंडेशन केरल के साथ
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के प्रेसिडेंट (ग्लोबल डेवलपमेंट) क्रिस एलियास ने कहा, " बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउन्डेशन की सहानुभूति केरल के उन हजारों परिवारों के साथ है जो प्रदेश में आई सदी की सबसे बड़ी बाढ़ से जूझ रहे हैं।"

युनिसेफ करेगा मदद
उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि हमारे इस अनुदान की मदद से युनिसेफ स्थानीय सरकार एवं एनजीओ के साथ मिलकर बाढ़ पीढ़ितों की मदद कर सकेगा, इस क्षेत्र में पानी के कारण होने वाली संक्रामक बीमारियों को रोकने तथा बाढ़ पीड़ितों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान देगा।"

हर तरह की सहायता को तत्पर
संगठन की ओर से कहा गया कि गेट्स फाउन्डेशन का इमरजेन्सी रिस्पॉन्स प्रोग्राम मानवतावादी संगठनों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति से निपटने लिए शीघ्र धन मुहैया करवाता है। संगठन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि फाउन्डेशन विस्थापित लोगों को तत्काल सहयोग प्रदान करने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करने के लिए तत्पर है।