
नई दिल्ली। मोदी सरकार के द्वारा एक साल पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया गया था। 31 अक्टूबर को मोदी सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को एक साल पूरा होने वाला है। इसी बीच देश के लाखों लोग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने पहुंचे। इस स्टैच्यू का उद्घाटन पीएम मोदी के द्वारा किया गया है और यह देश का सबसे ऊंचा स्टैच्यू है।
गुजरात का मुख्य पर्यटक स्थल बना
आपको बता दें कि पिछले एक साल में इस स्टैच्यू को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। सैलानियों की बढ़ती संख्या के कारण यह स्टैच्यू गुजरात का मुख्य पर्यटन स्थल बन गया। फिलहाल इस समय सरकार इस स्टैच्यू से लाखों रुपए की कमाई कर चुके हैं। सरकार के द्वारा यह स्टैच्यू सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयन्ती पर लगवाया गया था।
57 करोड़ रुपए की हुई कमाई
गुजरात के पर्यटन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ एक साल में सरकार को इस जगह से करोड़ों रुपए का फायदा हुआ है। विभाग ने बताया कि अब तक इस स्टैच्यू को देखने के लिए लगभग 26 लाख लोग आ चुके हैं। इस दौरान हुई टिकटों की सेल से सरकार को लगभग 57 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।
लाखों की संख्या में आए विदेशी विजिटर्स
इसके साथ ही विभाग ने जानकारी देेते हुए बताया कि यह आंकड़े 1 नवंबर 2018 से 12 सितंबर 2019 तक के हैं। एक साल में कुळ 5.75 करोड़ पर्यटक घूमने आए हैं। वहीं, इसमें कुल 12.35 लाख विदेशी लोगों ने विजिट किया है।
सरदार पटेल की याद में बनवाया
आपको बता दें कि इस समय स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की लंबाई कुल 182 मीटर है। यह अब तक की सबसे ऊंची मूर्ति है। सरकार की ओर से यह स्टैच्यू सरदार पटेल की याद में बनवाया गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पर्यटकों के लिए कई आकर्षण हैं। इसके साथ ही इसमें म्यूजियम, प्रदर्शनी, लेजर लाइट, साउंड शो, बोटिंग, हेलीकॉप्टर राइड जैसी कई चीजें शामिल हैं।
Updated on:
22 Oct 2019 04:12 pm
Published on:
22 Oct 2019 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
