इस मामले की जांच कर रहे डी बेकर ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने जेफ बेजोस के फोन हैक को सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी हत्या को लेकर एक अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की कवरेज से जुड़ा पाया। आपको बता दें कि इस अखबार का मालिकाना हक जेफ बेजोस के पास है। पिछले साल ही खशोगी की हत्या तुर्की के इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हुई थी। डी बेकर ने 'द डेली बीस्ट' नाम की एक वेसाइट पर लिखा, "हमारे जांचकर्ताओं और कई विशेषज्ञों ने बेहद विश्वास के साथ यह निष्कर्ष निकाला है कि सऊदी अरब ने बेजॉस का फोन हैक करके उनकी निजी जानकारियां हासिल कीं।"