14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kingfisher कर्मचारियों को 6 साल से नहीं मिला वेतन, पीएम मोदी को पत्र लिखकर लगार्इ गुहार

शराब कारोबारी विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों को पिछले 6 साल से कोर्इ वेतन नहीं मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस सिलसिले में पत्र लिखकर मदद की गुहार लगार्इ है।

2 min read
Google source verification
Vijay Mallya

Kingfisher कर्मचारियों को 6 साल से नहीं मिला वेतन, पीएम मोदी को पत्र लिखकर लगार्इ गुहार

नर्इ दिल्ली। भारतीय बैंकों से करीब 9 हजार करोड़ रुपए लेकर भागने वाला शराब कारोबारी विजय माल्या आज भले ही विदेशों में मौज काट रहा हो लेकिन किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों को पिछले छह साल से कोर्इ वेतन नहीं मिला है। विजय माल्या की बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों ने पीएम मोदी को एक खुला पत्र लिखा है। इस लेटर में उन्होंने लिखा है कि उन्हे सैलरी तो मिला नहीं लेकिन उन्हे अब भी अायकर विभाग की नोटिस मिलती रहती है। इसके अलावा उन्होंने इस पत्र में कई और समस्याओं के बारे में लिखा है।


लोन के पैसे को F-1 आैर आर्इपीएल टीम में डाइवर्ट करने का लगा है आरोप
यह मामला प्रवर्तन निदेशालय के माल्या के खिलाफ एक नया मामला दायर करने के ठीक एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उनपर अपने फार्मूला 1 और आईपीएल टीमों के जरिए 3,700 करोड़ रुपये डाइवर्ट करने का आरोप है। बता दें कि वित्तीय संकट और नकद संकट के बाद 2012 में किंगफिशर एयरलाइंस ने दुकान बंद कर दी थी। विमानन नियामक निलंबित कर दिया और फिर अपना लाइसेंस रद्द कर दिया।


कर्मचारियों काे आयकर विभाग से मिल रहा नोटिस
"हम बिना किसी लाभ के किसी पोस्ट पर काम कर रहे हैं। हमें अभी भी माल्या द्वारा अनपेड वेतन को लेकर आयकर की नोटिस मिलता है ... यहां तक की हम लीक्वीडेसन प्रोसेस के कारण अपनी मेहनत से कमाई पीएफ तक नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि "माल्या के हाथ खून से रंगे है, उसे वापस लाया जाना चाहिए और उसके गुनाहो के लिए उसे सजा देनी चाहिए।" इस पत्र में पूर्व कर्मचारियों ने लिखा है, "हम आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि भगोड़े विजय माल्या ने हमारे वेतन का भुगतान नहीं किया है, इसके साथ ही ग्रैच्युइटी और मुआवजे का भी भुगतान नहीं किया है।" साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि माल्या ने लंदन और अन्य विदेशी देशों में कर्मचारियों का भुगतान और मुआवजा दे दिया।