10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी राष्ट्रपति की दावतों में जाता था योगगुरु, 500 करोड़ की संपत्ति का था मालिक, एक आदेश ने मिटा दी हस्ती

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक बिक्रम चौधरी को लोग उनके नाम से ज्यादा हॉट योगा गुरू के नाम से जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 12:16 PM IST

yog

अमरीकी राष्ट्रपति की दावतों में जाता था योगगुरु, 500 करोड़ की संपत्ति का था मालिक, एक आदेश ने मिटा दी हस्ती

नई दिल्ली। आज विश्व योग दिवस है। आपको आज योग के बारे में हर कोर्इ बता रहा है। योग गुरुआें के बारे में जानकारी दे रहा है। आपको इस बारे में भी आज जानकारी मिल चुकी होगी कि कौन सा योग गुरु आपके लिए पूरी तरह से परफेक्ट है। लेकिन आज पत्रिका आपको एक एेसे योग गुरु के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ एेसे विवाद जुड़े, जिसके बाद उसकी हस्ती ही खत्म हो गर्इ। ताज्जुब की बात तो ये है कि इस योग गुरु को अमरीकी राष्ट्रपति अपनी दावातों में बुलाते थे। लेकिन एक आदेश ने इस योग गुरु की 500 करोड़ की हस्ती खत्म हो गर्इ। अाइए आपको भी बताते हैं इस योग गुरु के बारे में…

500 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक बिक्रम चौधरी को लोग उनके नाम से ज्यादा हॉट योगा गुरू के नाम से जानते हैं। बिक्रम चौधरी अपने अजीबो-गरीब योग स्टाइल के अलावा यौन शोषण के आरोपों की वजह से सूर्खियों में बने रहते हैं। 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर योग सिखाने वाले बिक्रम चौधरी करोड़ों के मालिक थे। 500 करोड़ की संपत्ति और 43 गाड़ियों के मालिक बिक्रम चौधरी अब कंगाल हो गए हैं। कोर्ट ने उन्हें उनकी करोड़ों की संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

इस आदेश ने मिटा दी हस्ती
कोर्ट ने रेप के आरोपी बिक्रम चौधरी से उनकी करोड़ों की संपत्ति छीन ली। दरअसल उनपर उनकी की वकील मीनाक्षी जाफा बोडेन ने रेप और लिंगभेद का आरोप लगाया। कोर्ट ने बिक्रम चोधरी पर मीनाक्षी को करीब 6 करोड़ 27 लाख रुपए का मुआवजा देने के लिए कहा था लेकिन वो बिना मुआवजे की रकम चुकाए ही अमेरिका छोड़कर फरार हो गए। कोर्ट ने बिक्रम चौधरी की इस करतूत की उन्हें सजा सुनाई और उनकी सारी संपत्ति मीनाक्षी के नाम कर दी। कोर्ट ने 'बिक्रम योग स्टूडियोज' की 700 फ्रेंचाइजी की मालकिन उन्हें बना दिया है।

200 से ज्यादा देशों में 720 योग स्कूल
भारतीय मूल के बिक्रम चौधरी 'बिक्रम योग' के फाउंडर हैं। करीब 220 देशों में इनके 720 योग स्कूल हैं, जहां वो हॉट योगा सिखाते हैं। दुनियाभर में उनके 650 स्टूडियो हैं, जहां हजारों फॉलोअर्स मौजूद हैं। उनके पास करीब 550 करोड़ की संपत्ति है, जबकि 43 लग्जरी गाड़ियां उनके काफिले में शामिल। उनके फॉलोअर्स में मैडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसे कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल है। वो लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं, जिसे उन्होंने 'हॉट योग' का नाम दिया है।

योग गुरु के साथ विवाद गुरु भी
योग के अलावा उनका नाम विवादों से जुड़ा रहा है। उनके खिलाफ 6 से ज्यादा यौन शोषण के आरोप दर्ज है। उनपर अपनी वकील के साथ यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा था कि महिलाएं उन्हें चाहती हैं, वो जबरदस्ती नहीं करते। रेप आरोप लगने के बाद उनकी पत्नी ने भी उन्हें छोड़ दिया था।