12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 वर्ष की उम्र में इतने करोड़ की संपति के मालिक हैं महेश भट्ट, 8 करोड़ से ज्यादा देते हैं इनकम टैक्स

finapp.co.in वेबसाइट से मिले आंकड़ोें के अनुसार आलिया भट्ट के पिता आैर पाॅपुलर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महेश भट्ट 320 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 11:31 AM IST

Mahesh bhatt

70 वर्ष की उम्र में इतने करोड़ की संपति के मालिक हैं महेश भट्ट, 8 करोड़ से ज्यादा देते हैं इमकम टैक्स

नर्इ दिल्ली। बाॅलीवुड के बेबाक प्रोड्यूसर आैर डायरेक्टर महेश भट्ट आज 70 वर्ष के हो गए हैं। महेश भट्ट अपनी फिल्मों के कंटेंट से तो सुर्खियों में रहते ही हैं साथ ही वो अपने दिए गए बयानों से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको उनके बारे में जो बताने जा रहे हैं उसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन में से एक आलिया भट्ट के पिता महेश के पास कितनी संपत्ति है? आखिर महेश भट्ट कितना इनकम टैक्स देते हैं? आइए आपको भी बताते हैं उनकी इस जिंदगी के बारे में…

320 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं महेश भट्ट
finapp.co.in वेबसाइट से मिले आंकड़ोें के अनुसार आलिया भट्ट के पिता आैर पाॅपुलर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महेश भट्ट 320 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वो एक फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए 11 करोड़ रुपए लेते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री आैर इंडस्ट्री से बाहर करीब 115 करोड़ रुपए का निवेश किया हुआ है। जानकारों की मानें तो अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले भी फिल्मों का निर्माण करते हैं आैर उनकी फिल्मों की कमार्इ भी करोड़ों रुपयों में होती है।

करीब 7 करोड़ के बंगले में रहते हैं महेश
महेश भट्ट शानदार अपार्टमेंट के मालिक भी हैं। जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए हैं। यह अपार्टमेंट काफी बड़ा है। उन्होंने यह अपार्टमेंट में मुंबर्इ में 2012 में खरीदा था। इसके अलावा महेश भट्ट के पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर आैर मर्सिडीज बेंज जैसी कारें भी हैं। जिनकी कीमत 6 करोड़ रुपए के आसपास है। उनकी एक कार की कीमत 2 करोड़ रुपए हैं।

करीब 9 करोड़ रुपए देते हैं इनकम टैैक्स
महेश भट्ट इनकम टैक्स देने के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। अपनी संपत्ति आैर कमार्इ के अनुसार इनकम टैक्स भी देते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने पिछली बार करीब 9 करोड़ रुपए का टैक्स दिया था। जानकारी के अनुसार पिछले पांच सालों में उनकी कमार्इ दोगुनी हो चुकी है। पांच साल पहले वो एक साल में 13 करोड़ रुपए की कमार्इ करते थे। जो मौजूदा समय 26 से 30 करोड़ रुपए हो चुकी है।