कंपनी के आकंड़ों के मुताबिक साल 2017 में टिम कुक को 81,71,58,400 रुपए मिले थे। जबकि एंजेला को ठीक इसका दोगुना यानी कि 154,49,40,100 रुपए सैलरी के तौर पर प्राप्त हुए थे। हालांकि टिम कुक की सैलरी में कंपनी के शेयर को नहीं जोड़ा गया है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कंपनी एंजेला को टिम कुक से भी ज्यादा सैलरी क्यों दे रही है। तो इसके पीछे कारण है, एंजेला के पास कंपनी की कई ऐसी अहम जिम्मेदारियां है जिन्हें वो कई सालों से बखूबी निभा रही है।