रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) के जन्म 13 अप्रैल 1957 को हुआ था। वैसे तो उनका जन्म यमन में हुआ था। लेकिन उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) के गृहराज्य गुजरात से गहरा नाता है। मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) के पिता धीरुभाई अंबानी ( dhirubhai ambani ) गुजरात के जूनागढ़ के चोरवाड़ के रहने वाले थे। लेकिन कारोबार ( business ) के सिलसिले में उन्हें यमन जाना पड़ा, जहां पर मुकेश अंबानी का जन्म हुआ। हालांकि, मुकेश अंबानी की स्कूली शिक्षा मुंबई में ही हुई है। 1980 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए छोड़कर मुकेश अंबानी पूरी तरह से अपने पिता के कारोबार से जुड़ गए और पीएफवाई विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने में लग गए।