पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को देती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनसे रोज एक ऐसा काम करवाती थी, जिसने उन्हें दुनिया में कुछ भी कर सकने और बन सकने का जज्बा दिया। एक इंटरव्यू में नूई ने बताया, ‘हर रात डिनर से पहले मेरी मां मुझे और मेरी बहन को स्पीच लिखने को कहती। विषय होता, ‘अगर तुम देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति होते, तो क्या करते।' हमें हर दिन एक नया लीडर बनकर स्पीच देनी होती थी।