3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशा अंबानी के पति आनंद करेंगे मुकेश की कंपनी में निवेश, ये है मामला

ईशा अंबानी के पति का नया प्लान इस कंपनी में कर रहे हैं निवेश 72 हजार करोड़ के मालिक हैं आनंद पीरामल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 7 May 2019, 8:18 AM IST

Isha

ईशा अंबानी के पति आनंद करेंगे मुकेश की कंपनी में निवेश, ये है मामला

नई दिल्ली। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी हुई तो देश के दो सबसे बड़े बिजनेस घराने एक रिश्ते में बंध गए। यूं तो आनंद पीरामल का नाम बिजनेस जगत में पहले से जाना जाता रहा है। लेकिन मुकेश अंबानी परिवार से रिश्ते में बंधने के बाद इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। आज एक बार फिर आनंद पीरामल चर्चा में हैं। लेकिन इस बार किसी और मुकेश की वजह से। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

यह भी पढ़ें - कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने के बाद मंगलवार को स्थिर रहा पेट्रोल-डीजल का भाव, जानिए आज की दरें

वेंचर फंडिंग का दौर

दरअसल मुकेश अंबानी के दामाद आनंद पीरामल वेंचर फंडिंग के तहत कई कंपनियों में निवेश कर रहे हैं। इसी के तहत इस बार मुकेश आंबानी नहीं बल्कि वो मुकेश बसंल जो कि मिंत्रा के फाउंडर हैं। उनकी कंपनी में निवेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि मिंत्रा में वेंचर फडिंग के तहत कुल 74.4 मिलियन डॉलर की रकम जुटाई गई है।

यह भी पढ़ें - Recession Returns? अमरीका-चीन की टसल के चलते वैश्विक मंदी का खतरा

फिटनेस स्टार्टअप Cure Fit के लिए फंडिंग

मिंत्रा के मालिक मुकेश बंसल के फिटनेस स्टार्टअप में आनंद पीरामल के अलावा 16 और इन्वेस्टर ने निवेश किया है। जिसमें कालारी कैपिटल, एपिक कैपिटल समेत इंफोसिस के फाउंडर क्रिस गोपाल क्रिष्णन भी शामिल हैं। कंपनी के लिए यह फंडिंग 4,09,201 इक्विटी शेयर्स के जरिए की जा रही है।

72 हजार करोड़ के मालिक है पीरामल

आपको बता दें कि अजय पीरामल के बेटे हैं, जो श्रीराम ग्रुप और पीरामल ग्रुप के चेयरमैन हैं। आकंड़ों की बात करें तो पीरामल के इन दो कंपनियों की वेल्थ करपीब 72 हजार करोड़ रुपए है। जिसकी ब्रांच देश औऱ विदेश सहित 30 देशों में फैली हुई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.