12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल की इस बच्ची ने अपने मां-बाप को बनाया करोड़पति, जानिए कैसे

हम आपको ऐसे तीन बच्चों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कुछ साल में ही अपने मां-बाप को करोड़पति बना दिया। दिलचस्प यह है कि इन बच्चों की उम्र 5 महीने, तीन साल और पांच साल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 11 Aug 2018, 12:44 PM IST

youtube

3 साल की इस बच्ची ने अपने मां-बाप को बनाया करोड़पति, जानिए कैसे

नई दिल्ली। पैरेंट्स अपने बच्चों का करियर बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं। ताकि बड़े होकर कामयाब हो सकें और दौलत-शोहरत कमा सकें। हम आपको ऐसे तीन बच्चों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कुछ साल में ही अपने मां-बाप को करोड़पति बना दिया। दिलचस्प यह है कि इन बच्चों की उम्र 5 महीने, तीन साल और पांच साल है। आइए जानते हैं कि इन्होंने क्या काम करके छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी रकम कमाई।

ऐसे शुरू हुआ सफर

चीन का एक शख्स मार्क और पत्नी रेहा दरअसल एक जॉब कंसल्टेंसी फर्म में काम करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। एक दिन मार्क अपनी 3 साल की छोटी बच्ची माया के साथ घर में खिलौने के साथ खेल रहे थे। मार्क ने अपनी बेटी को खिलौनों के साथ खेलने में मशगूल देखते हुए अपनी बेटी का वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर डाल दिया। माया का यह वीडियो यू-ट्यूब पर हिट हो गया। यहीं से मार्क के मन में यह बात आई कि इस काम को क्यों न फ्रोफेशनल तरीके से किया जाए।

पति-पत्नी ने छोड़ी जॉब, शुरू किया फुलटाइम काम

अपनी बेटी के वीडियो की सफलता को देखते हुए मार्क और रेहा ने जॉब छोड़ने का फैसला किया और इस काम को फुलटाइम शुरू कर दिया। मार्क और रेहा के तीन बच्चे हैं। एक तीन साल की बेटी, एक पांच साल का बेटा और एक केवल 5 महीने का बेटा। रेहा ने अपने पति को आइडिया दिया कि क्यों न हम तीनों बच्चों का अलग-अलग वीडियो बनाए। रेहा का यह प्रयोग और भी सफल हुआ। इन बच्चों के वीडियोज ने यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया।

एक दिन में वीडियोज को मिले 30 लाख हिट्स

मार्क की तीन साल की बेटी माया का खिलौने से खेलने वाला वीडियो यू-ट्यूब पर काफी पॉपुलर हो चुका है। आज इस वीडियो को हर रोज करीब 30 लाख लोग देखते हैं। मार्क को यू-ट्यूब से करोड़ों की कमाई होती है। तीन साल की माया के वीडियोज यू-ट्यूब पर ‘हुलयान माया’ के नाम से काफी पॉपुलर हैं। माया का सबसे पॉपुलर वीडियो साल 2013 में आया था, जिसे करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

5 साल के मार्क्सलेन का वीडियो हुआ हिट

यू-टूयूब पर माया ही नहीं, बल्कि उसके 5 साल के भाई का भी वीडियो काफी पॉपुलर है। इस वीडियो में माया का भाई खिलौने वाले डायनासोर के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं।

वीडियोज से मिले 6 करोड़ की रकम

दोनों भाई-बहन के वीडियोज से इनके मां-बाप 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। माया के पिता को उम्मीद है कि इस साल इस काम से उन्हें 8 करोड़ रुपए की कमाई होगी। अमेरिका के फेमस वीडियो चैनल ट्यूबफिल्टर के मुताबिक तीन साल की इस बच्ची के वीडियो को पूरे अमेरिका में 42वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो माना गया है। कई पैरेंट्स का कहना है कि इन बच्चों के वीडियो देखकर हमारा बच्चा खुश हो जाता है