
जियो ने रखा लक्ष्य, 2019 तक देश में 99 फीसदी तक होगी पहुंच
नई दिल्ली।मुकेश अंबानी जियो को उस मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं जिसका सपना शायद ही किसी टेलीकाॅम कंपनी ने देखा हो। उन्होंने जियो के लिए प्लानिंग भी कुछ इसी तरह की करी है। जिसमें उनके बेटे आकाश अंबानी साकार करने में लगे हुए हैं। आखिर क्या है मुकेश अंबानी का सपना? जियो को वो किन उंचार्इयों पर लेकर जाना चाहते हैं? आखिर मुकेश अंबानी एेसी कौन सी योजना पर काम कर रहे हैं? आइए आपको भी इस बात की जानकारी देते हैं…
कुछ एेसा है मुकेश अंबानी का सपना
टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने फाइनेंशियल ईयर 2019 तक देश की 99 फीसदी आबादी तक पहुंच का लक्ष्य बनाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज जो जियो की पैरंट कंपनी है, ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। कंपनी के अभी देशभर में 18.6 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं और तेजी से मार्केट शेयर बढ़ाने में लगी है। जियो की शुरूआत सितंबर 2016 में हुई थी।
प्रति यूजर आ रहे हैं 137 रुपए
एनुअल रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में डिजिटल सर्विस मार्केट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। ऐसे में जियो भी लगातार अपने विस्तार में लगी है। कंपनी का उद्देश्य है कि फाइनेंशियल ईयर 2019 के अंत तक देश की 99 फीसदी आबादी तक अपनी पहुंच बना ले। कंपनी के पास फाइनेंशियल ईयर 2016-17 तक कुल 8.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे, जो मार्च 2018 तक बढ़कर 18.6 करोड़ हो चुके हैं। वहीं, कंपनी का प्रति यूजर आने वाला रेवेन्यू 137 रुपए हो गया है।
कुछ एेसी दूसरी टेलीकाॅम कंपनियों की हालत
अप्रैल 2018 के अंत में वोडाफोन के कुल ग्राहकों की संख्या 22.20 करोड़ थी। वहीं, दूसरी ओर भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 30.86 करोड़ और आइडिया के ग्राहकों की संख्या 21.67 करोड़ है। एयरसेल के 7.40 करोड़, टेलीनॉर इंडिया के 3.7 करोड़ और एमटीएनएल के करीब 30 लाख ग्राहक हैं।
तो जियो बन जाएगी सबसे बड़ी टेलीकाॅम कंपनी
जिस तरह से मुकेश अंबानी जियो को लेकर काम कर रहे हैं आैर जो उन्होंने लक्ष्य रखा है वो बाकी टेलीकाॅम कंपनियों को पीछे छोड़ देगा। जानकारों की मानें अगर मुकेश लक्ष्य पूरा हो जाता है तो 2019 FY के अंत तक जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी आेर वोडा आैर आर्इडिया का भी मर्जर हो रहा है। एयरटेल भी धीरे अपने दामों में कटौती के साथ स्कीम भी लेकर आ रहा है। एेसे टफ कांप्टीशन में अंबानी अपना कैसे पूरा करेंगे देखने वाली बात होगी।
Published on:
08 Jun 2018 09:32 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
