27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Corporate / मुकेश अंबानी बीएचआई रिच लिस्ट’ में लगातार 7 वीं बार देश के सबसे अमीर इंसान

मुकेश अंबानी बीएचआई रिच लिस्ट’ में लगातार 7 वीं बार देश के सबसे अमीर इंसान

उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार सातवीं बार देश के सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति का खिताब पाने में कामयाब रहे हैं। बर्कले हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2018 में सबसे अमीर भारतीय के रूप में शीर्ष पर जगह बनाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 Sep 2018, 9:25 AM IST

Mukesh Ambani

Mukesh ambani

नर्इ दिल्ली। उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार सातवीं देश के सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति का खिताब पाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 'बर्कले हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2018' में सबसे अमीर भारतीय के रूप में शीर्ष पर जगह बनाई है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने चीन के जैक मा को पीछे छोड़ा था। आइए आपको भी बताते हैं कि मुकेश अंबानी के अलावा देश के सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्त में आैर कौन-कौन हैं?

सबसे अमीर मुकेश अंबानी
बर्कले हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2018' में सबसे अमीर भारतीय के रूप में मुकेश अंबानी ने शीर्ष पर जगह बनाई है। उनकी अनुमानित संपत्ति 3,71,000 करोड़ रुपए है। इस सूची में दूसरे स्थान पर एसपी हिन्दुजा एंड फैमिली है, जिनकी अनुमानित संपत्ति 1,59,000 करोड़ रुपए है और तीसरे स्थान पर आर्सलर मित्तल की एलएन मित्तल एंड फैमिली है, जिनकी अनुमानित संपत्ति 1,14,500 करोड़ रुपए है। इनके बाद विप्रो के अजीम प्रेमजी की संपत्ति 96,100 करोड़ रुपए, सन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के दिलीप संघवी की संपत्ति 89,700 करोड़ रुपए, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक की संपत्ति 78,600 करोड़ रुपए, सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला की संपत्ति 73,000 करोड़ रुपए, अडानी समूह के गौतम अडानी एंड फैमिली की संपत्ति 71,200 करोड़ रुपए और शापूर जी पालोनजी मिस्त्री के साइरस पी. मिस्त्री की संपत्ति 69,400 करोड़ रुपए है।

देश में 831 लोगों के पास है 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
हुरुन रिपोर्ट भारत के प्रबंध निदेशक रहमान जुनैद ने कहा कि इस सालाना सूची में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले अमीरों को शामिल किया जाता है। देश में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति रखनेवालों की संख्या साल 2017 में 617 थी, जो साल 2018 में बढ़कर 831 हो चुकी है। इन 831 लोगों की संपत्तियों को मिलाया जाए तो यह 719 अरब डॉलर होती है, जो देश की कुल संपत्ति का एक-चौथाई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अप्रैल 2018 के अनुमान के मुताबिक, भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 2,848 अरब डॉलर है।

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी
मुकेश अंबानी आैर उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने फाउंडेशन के बैनर तले केरल बाढ़ पीड़ितों की काफी मदद की थी। जिसके तहत उन्होंने 21 करोड़ रुपए कैश के रूप में दिए थे। वहीं 50 करोड़ रुपए की राहत सामग्री पहुंचार्इ थी। खास बात ये है कि देश के किसी राज्य सरकार ने केरल बाढ़ पीड़तों के लिए इतनी नहीं मदद नहीं की है। ना ही किसी राजनेता आैर बाॅलीवुड अभिनेता ने इतनी बड़ी मदद नहीं की है।