6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग तीन स्थान फिसले, मुकेश अंबानी को हुअा बड़ा फायदा

इस हफ्ते दुनिया के टाॅप अमीरों की सूची में बड़ा बदलाव हुआ है, मार्क जुबरबर्ग अब तीसरे स्थान पर छठे स्थान पर आ गए हैं।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 28, 2018

mukesh

अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग तीन स्थान फिसले, मुकेश अंबानी को हुअा बड़ा फायदा

नर्इ दिल्ली। इस हफ्ते एक बार फिर से अमीरों की सूचि में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फेसबुक के सीर्इआे मार्क जुकरबर्ग को बड़ा नुकसान हुआ है। जिसकी वजह से वो अमीरों की सूची में तीन पायदान नीचे खिसक गए हैं। वहीं दूसरी आेर रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी को बड़ा फायदा हुआ है। वह एक बार फिर से एशिया में अमीरों की सूची में नंबर एक पायदान पर पहुंच गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि इस नर्इ सूची में मार्क आैर मुकेश अंबानी समेत दुनिया के बाकी अमीर कौन से पायदान पर पहुंच गए हैं।

तीसरे से छठे पायदान पर पहुंचे मार्क जुकरबर्ग
गुरुवार को कमजोर नतीजों के कारण फेसबुक के शेयर 20 फीसदी तक कमजोर हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें करीब 16 अरब डॉलर भारतीय रुपयों के अनुसासर करीब 1.10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो जुकरबर्ग लगभग 70 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ टॉप 10 लिस्ट में तीसरे पायदान से छठे पायदान पर खिसक गए हैं। आपको बता दें कि फेसबुक एक समय में नंबर क पायदान के करीब पहुंच गए थे। लेकिन जब से कैंब्रिज एनालिटका डाटा लीक मामले में फेसबुक का नाम जुड़ा है तब से फेसबुक यूजर्स के अलावा प्राॅफिट भी काफी घट गया है। जिसकी वजह से फेसबुक को ग्लोबली काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिसकी उनकी संपत्ति पर भी काफी असर पड़ा है।

बफे चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंचे
वहीं दूसरी आेर दुनिया के बड़े इंवेस्टर का दर्जा हासिल करने वाले वाॅरेन बफे को जुकरबर्ग के नुकसान का फायदा मिला। अब दुनिया की टाॅप अमीरों की सूची में चौथे से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। अब बफे के पास कुल दौलत 83 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। वहीं फ्रांस के अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नाल्ट 76 अरब डॉलर के साथ चौथे और स्पेन के अमैन्सियो ऑर्टिगा 73 अरब डॉलर की दौलत के साथ पांचवें पायदान पहुंच गए हैं।

एशिया के किंग बने मुकेश अंबानी
वहीं भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने एक बार फिर से अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। अंबानी की संपत्ति में 72 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जिसके बाद उनकी कुल दौलत 45.2 अरब डॉलर से ज्यादा हो गर्इ है। जिससे अब वो एशिया के सबसे अमीर इनसान बन गए हैं। वहीं ग्लोबल सूची की बात करें तो वो अब इस सूची में 14 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स





















































नामदौलत
जेफ बेजोस150 अरब डॉलर
बिल गेट्स96.6 अरब डॉलर
वारेन बफे82.8 अरब डॉलर
बर्नार्ड अर्नाल्ट75.9 अरब डॉलर
अमैन्सियो ऑर्टिगा72.9 अरब डॉलर
मार्क जुकरबर्ग69.9 अरब डॉलर
कार्लोस स्लिम62.9 अरब डॉलर
लैरी पेज60.1 अरब डॉलर
सर्गेई ब्रिन5.5 अरब डॉलर
लैरी इलीसन55.1 अरब डॉलर

मुकेश अंबानी


45.2 अरब डॉलर