
ONGC
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय ने मंगलवार को तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के निदेशक शशि शंकर को अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने सोमवार को ओएजीसी को पत्र लिखकर कहा कि शंकर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अपेक्षित है। सोमवार को 54वां जन्मदिन मनाने वाले शंकर देश के सबसे ज्यादा मुनाफे में चलने वाली तेल कपंनी ओएनजीसी के सबसे युवा डायरेक्टर थे। उन्हें पिछले साल एक फरवरी को ओएनजीसी में डायरेक्टर (टेक्निकल) बनाया गया था।
शंकर को निलंबित किए जाने की वजह पता नहीं चल पाई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ निविदा में अनियमितता के आरोप हैं, जिसकी जांच सर्तकर्ता विभाग कर रहा है।
Published on:
24 Feb 2015, 3:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.