23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक को चुनौती देने आया ऑर्कुट का ‘हेलो’, ये है खासियत

फेसबुक से दूरी बनाने वाले लोगों को खुद से जोड़ने के लिए ऑर्कुट बुयुक्कोक्टन एक नया सोशल प्लेटफार्म लेकर आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 12 Apr 2018, 1:59 PM IST

facebook

नई दिल्ली। डेटा लीक विवाद के बाद सुर्खियों में आई फेसबुक के लिए अब बुरी खबर आई है। डेटा विवाद के बाद फेसबुक से दूरी बनाने वाले लोगों को खुद से जोड़ने के लिए ऑर्कुट बुयुक्कोक्टन एक नया सोशल प्लेटफार्म लेकर आए हैं। इस बार ऑर्कुट ने इस प्लेटफॉर्म को 'हेलो' नाम दिया है। गूगल के पूर्व कर्मचारी बुयुक्कोक्टन ने इससे पहले 2004 में 'ऑर्कुट' नाम से एक सोशल साइट लॉन्च की थी। लेकिन अधिक लोकप्रिय नहीं होने और यूजर्स की संख्या लगातार घटने के कारण 30 सितंबर 2014 को इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

ये है खासियत

ऑर्कुट ने हाल ही में 'हेलो' नाम के सोशल प्लेटफॉर्म को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार हेलो को नई मोबाइल जेनरेशन की सहूलियत के लिए बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि रुचि और शौक के आधार पर यह साइट लोगों को अपने करीब लाती है। कंपनी का मानना है कि इस साइट के इस्तेमाल से ठोस समाज के विकास में भी मदद मिलेगी।

ब्राजील में 10 लाख लोगों ने डाउनलोड किया

कंपनी के अनुसार अभी तक यह एप सिर्फ ब्राजील में उपलब्ध था। वहां इस एप को अब तक 10 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। कंपनी का कहना है कि इस एप का पिछले काफी समय से बीटा वर्जन पर टेस्ट चल रहा था। टेस्टिंग के दौरान यूजर्स ने करीब 320 मिनट प्रतिमाह यहां बिताए। कंपनी का कहना है कि हेलो का डिजाइन वास्तविक दुनिया के साथ जुड़कर नए लोगों से जुड़ने का है। साथ ही हेलो नेटवर्क इंक के सीईओ ऑर्कुट बुयुक्कोटन ने भारत में वापसी पर भी खुशी जताई है।

गूगल और एप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

कंपनी के सीईओ का कहना है कि भारत के लोगों में खेल, तकनीक, मनोरंजन और आध्यात्म को लेकर विशेष लगाव है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस एप को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह एप गूगल और एप्पल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी के सीईओ ने इस एप की भारत में लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई है।