
15 अगस्त की सौगात इन खातों पर मोदी सरकार हर महिने देगी 10,000 रुपए
नई दिल्ली। कल 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी देशवासियों को एक तोफाहा देने की तैयारी में हैं।पीएम मोदी ने 2014 में 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने जन धन योजना की शुरुआत की थी। सभी लोगों का बैंक खाता खुलवाने के मकसद वाली इस वित्तीय समावेशन योजना का दूसरा चरण 15 अगस्त में पूरा होने जा रहा है।खबरों की माने तो इस 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में 32 करोड़ जनधन खाताधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पीएमजेडीवाई के एक्सटेंशन के संबंध में घोषणा पीएम मोदी 15 अगस्त को कर सकते है।
पीएम मोदी करेगें बड़ा ऐलान
इतना ही नहीं पीएम मोदी 10 करोड़ ग़रीब परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना स्वास्थ्य बीमा देने के लिए प्रस्तावित मोदीकेयर यानी आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन 15 अगस्त से 11 राज्यों के चुनिंदा ज़िलों में लागू कर सकते है। पीएम नरेंद्र मोदी खुद लाल किले से इसका एलान कर सकते है। जिन राज्यों मे नमोकेयर की शुरुआत की जाएगी उनमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन-दीयू शामिल हैं।
दुगना हो सकती है ओवरड्राफ्ट
अधिकारी ने कहा, 'सरकार वित्तीय सेवाओं से वंचित तबकों के लिए इस स्कीम के तहत दूसरे फाइनैंशल प्रॉडक्ट्स को भी लाना चाहती है।' उन्होंने बताया कि ओवरड्राफ्ट अमाउंट में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। इस स्कीम में छह महीने तक खाते के संतोषजनक ढंग से ऑपरेशन के बाद 5000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की व्यवस्था है। यह सुविधा हर परिवार के केवल एक खाते के लिए है और इसमें भी परिवार की महिला को वरीयता दी जाती है। इस रकम को बढ़ाकर 10000 रुपये किया जा सकता है कि ताकि आपात स्थिति में लोगों को सहूलियत हो।
दुर्घटना बीमा की राशि हो सकती 1 लाख
अधिकारी ने कहा, 'इस पर चर्चा की जा रही है। उन खातों के लिए इस रकम को दोगुना किया जा सकता है, जो एक या एक से ज्यादा योजनाओं के जरिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर हासिल कर रहे हों।' सूत्रों के मुताबिक, सरकार इसके साथ ही आकर्षक लघु बीमा योजना की भी घोषणा कर सकती है, जिसमें रुपे कार्ड होल्डर्स को मिलने वाले मुफ्त दुर्घटना बीमा की राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाया जा सकता है।
32.25 करोड़ जनधन खाते खुले
पीएमजेडीवाई के तहत करीब 32.25 करोड़ लाभार्थी हैं।पिछले चार साल में इसके तहत 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले, जिनमें में कुल 80,674.82 करोड़ जमा हैं। सूत्रों के मुताबिक, योजना के लिए अब नए लक्ष्य तय किए जाने हैं और इनकी घोषणा के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह सबसे अच्छा अवसर होगा।सरकार 2019 के चुनाव से पहले जनता को लुभाने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई है। क्योंकि सरकार के पांच साल पूरे होने वाले है तो सरकार जनता को अपनी तरफ लुभाने के लिए योजनाओं में तरह-तरह के बदलाव कर रही हैं। ऐसे में सरकार जनता को अपनी कामयाबी गिनवाने में लगी हैं।
Updated on:
14 Aug 2018 03:08 pm
Published on:
14 Aug 2018 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
