दरअसल इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एफडीआई वॉच के धर्मेंद्र कुमार ने एक आरटीआई के जरिए आरबीआई से फ्लिपकार्ट-अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर से ग्राहकों से नकदी कलेक्ट कर मर्चेंट्स में बांटने को लेकर पूछा था। धर्मेंद्र ने पूछा था कि क्या ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर से अपनाई जा रही यह प्रक्रिया पेमेंट्स सेटलमेंट्स सिस्टम्स ऐक्ट, 2007 के तहत आती है। इसके जवाब में आरबीआई ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरबीआई का कहना है कि इस प्रकार के लेन-देन को लेकर नियम तय नहीं किए गए हैं और न ही इस संबंध में कोई खास निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि इंडिया एफडीआई वॉच ट्रेड एसोसिएशंस, यूनियन, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज और किसानों के समूह का एक ग्रुप है।