नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने गरीब लोगों को नई सौगात दी है। जो लोग अभी तक वार्षिक शुल्क के कारण बैंक खाता नहीं खोल पा रहे थे, उनके लिए एसबीआइ ने विशेष प्रकार का खाता लान्च किया है। इस खाते को खोलने के लिए आपके पास मात्र आधार कार्ड होना जरुरी है। इस खाते पर आप सामान्य बचत खाते की तरह एटीएम कार्ड, चेकबुक, अॉनलाइन बैंकिंग जैसी सुविधाओं का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं। एसबीआइ ने इस बचत खाते को बेसिक बचत बैंक खाता नाम दिया है। इस खाते को गरीबों खासकर ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।