एक इंटरव्यू में शुभ कहते हैं कि जब कोई कार्य करने में मेरी दिलचस्पी बढ़ जाती है, तब मैं उस पर ज़रूर ही अपने हाथ आजमाता हूँ। मैं जो भी ब्रांड दुनियाभर में विकसित करने की सोच रहा हूं, वो यक़ीनन आपको पसंद आएगा। कंटेंट पर फ़ोकस करते हुए शुभ आगे कहते हैं कि कंटेंट किसी भी व्यक्ति या ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इंडस्ट्री में नए लोगों को आगे बढ़ाने के लिए शुभ एक सुरक्षित मंच बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। दरअसल, वह उन लोगों को एक ऐसा तरीका सिखाना चाह रहे हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों और उनके उत्पादों की बिक्री के बीच के अंतर को भरकर उनके वित्तीय सपनों को प्राप्त करने में मदद करता है।