12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में स्विगी फूड डिलिवरी के लिए 2,000 महिलाओं को जोड़ेगी

प्रमुख फूड ऑडरिंग और डिलिवरी स्टार्टअप स्विगी ने मंगलवार को कहा कि वह अगले साल मार्च तक करीब 2,000 महिलाओं को डिलिवरी पार्टनर के रूप में अपने साथ जोड़ेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 14 Nov 2018, 11:35 AM IST

Swiggy

देश में स्विगी फूड डिलिवरी के लिए 2,000 महिलाओं को जोड़ेगी

नर्इ दिल्ली। प्रमुख फूड ऑडरिंग और डिलिवरी स्टार्टअप स्विगी ने मंगलवार को कहा कि वह अगले साल मार्च तक करीब 2,000 महिलाओं को डिलिवरी पार्टनर के रूप में अपने साथ जोड़ेगी। ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफार्म ने एक बयान में कहा, "अगले साल मार्च तक हमारी डिलिवरी टीम में करीब 2,000 महिलाएं शामिल होंगी। पिछले कुछ महीनों से हम इन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।"

कंपनी ने समावेशी कार्यबल बनाने के लिए महिलाओं को देश भर में डिलिवरी टीम में शामिल करने का फैसला किया है। वर्तमान में स्विगी के साथ करीब 60 महिलाएं जुड़ी हैं, जो 10 शहरों में फूड डिलिवरी की सेवाएं दे रही है, जिसमें अहमदाबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और पुणे शामिल हैं। दुनिया भर में डिलिवरी से जु़ड़े काम में महिलाएं कम ही शामिल होती हैं।

कंपनी ने कहा, "हम एक महिला हितैषी कामकाजी माहौल बना रहे हैं और उनकी किसी भी चिंता के समाधान के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन बना रहे हैं। साथ ही प्रबंधन की भूमिकाओं में भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति कर रहे हैं।" कंपनी के 4,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।