मस्क टेस्ला इलेक्ट्रिक कार को भारत लाना चाहते हैं, लेकिन अधिकारियों ने कुछ समय के लिए उनकी योजना पर रोक लगाने को कहा है। वह 2017 की गर्मियों में टेस्ला को भारत में लाने चाहते थे, लेकिन स्थानीय सोर्सिग मानदंडों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया था। मस्क ने मई में ट्वीट किया था कि हमारे सीएफओ दीपक अहूजा भारत से हैं। जैसा कि वह विश्वास करते हैं, टेस्ला जल्द ही भारत में होगी। वर्ष 2017 में मस्क ने कहा था कि कार इस गर्मी में भारत के बाजारों में आ सकती है, लेकिन इसके बाद कोई खबर नहीं आई। मस्क ने बाद में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(एफडीआई) को भारतीय बाजार में टेस्ला के प्रवेश न कर पाने का कारण बताया था।