नई दिल्ली। आपने अक्सर सुना होगा कि किस्मत पलटते देर नहीं लगती, आपको बस अपने सपनों पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। आपकी लगन और मेहनत आपको वो मुकाम दिला सकती है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इस बात को दो लड़कों ने एक बार फिर साबित कर दिया है। करीब एक दशक पहले सैन फ्रैंसिस्को के दो युवकों के पास कभी खुद के खर्च के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे लेकिन आज ये दोनों युवक अरबों रुपये के मालिक हैं। ये दोनों युवक कभी अपने एयरमैट्रेस को किराए पर देकर अपना खर्च निकालते थे और इसी से उन्हें एक ऐसा नायाब आइडिया आय जिसने उनकी न सिर्फ जरूरत पूरी की बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर भी किया। हम बात कर रहे करीब 30 बिलियन अमरीकी डाॅलर की कंपनी Airbnb के संस्थापक ब्रायन चेस्की और जाॅय गेबिया की। आइए जानते हैं कि इनके सफलता की दिलचस्प कहानी और आखिर कैसे इन्होंने इतनी बड़ी कंपनी खड़ी कर दी।