ऩई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो पहले ही टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचा चुकी है। अब तो आलम यह है कि बाकि कंपनियां भी इससे टक्कर लेने के लिए हर रोज कोई न कोई नया जुगाड़ कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी जियो को मात नहीं दे पा रही हैं। अब जियो के जरिए राजस्थान सरकार एक नया धमाका करने जा रही है। दरअसल राजस्थान सरकार ने भामाशाह कार्डधारकों को सिर्फ 95 रुपये में जियो मोबाइल फोन देने का फैसला किया है। भामाशाह कार्डधारक स्कीम से राजस्थान की लगभग 1.5 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं। राजस्थान सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण एवं राज्य के निवासियों को कोर बैंकिंग से जोड़ने के लिए 15 अगस्त 2014 को भामाशाह योजना शुरू की गई। इस योजना का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं बैंकिंग सेक्टर से जुड़ सके और डिजिटल हो सकें।