26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल क्लाउड के नए सीईओ बनेंगे भारतीय मूल के थॉमस कुरियन

भारतीय मूल के थॉमस कुरियन अगले साल गूगल क्लाउड का नेतृत्व करेंगे। कुरियन ओरेकल के प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड डेवलपमेंट के अध्यक्ष रह चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 17 Nov 2018, 2:24 PM IST

Thomas

गूगल क्लाउड के नए सीईओ बनेंगे भारतीय मूल के थॉमस कुरियन

नर्इ दिल्ली। भारतीय मूल के थॉमस कुरियन अगले साल गूगल क्लाउड का नेतृत्व करेंगे। कुरियन ओरेकल के प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड डेवलपमेंट के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रौद्योगिकी कंपनी ने इसकी घोषणा की।

गूगल क्लाउड की मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डायन ग्रीन जनवरी तक इस पद पर रहेंगी। वह इसके बाद भी कुरियन के साथ काम करते हुए कंपनी से जुड़े रहेंगी। वे गूगल की मुख्य कंपनी अल्फाबेट के बोर्ड में निदेशक पद पर रहेंगी।

मूल रूप सें बेंगलुरू निवासी कुरियन ओरेकल में 22 सालों से काम कर रहे थे, उन्होंने कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी लैरी एलिसन से कंपनी के भविष्य की कार्यप्रणाली के मुद्दे पर मतभेद के बाद कंपनी छोड़ दी थी।

ग्रीन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "एक प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकीविद् और प्रशासक कुरियन गूगल क्लाउड से 26 नवंबर को जुड़ेंगे और गूगल क्लाउड की प्रशासनिक जिम्मेदारी 2019 की शुरुआत में संभालेंगे।"

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई के अनुसार, ग्रीन के नेतृत्व में क्लाउड ने काफी अच्छा व्यापार किया है इससे गूगल द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दशकों से किए निवेश से काफी फायदा हुआ है।

उन्होंने कहा, "थॉमस का स्वागत करने के लिए हम वास्तव में उत्साहित हैं, जिनकी दूरदर्शिता, कस्टमर फोकस से हमारे बढ़ते व्यापार को काफी फायदा मिलेगा।" कुरियन ने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण समय में गूगल क्लाउड से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। कुरियन ने सितंबर में ओरेकल से इस्तीफा दिया था।